फर्रुखाबाद के हथियापुर में मिला युवक का शव:परिजनों ने दुर्घटना की आशंका जताई, कहा- शराब पीने का आदी था

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में रविवार को एक युवक का शव सब्जी की दुकान के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने युवक की मौत को दुर्घटना बताया है। मृतक की पहचान ग्राम आकलगंज निवासी 30 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र खुशीराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहगढ़ पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। मृतक के भाई जितेंद्र ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि अतुल की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन दो साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अतुल के कोई संतान नहीं थी और वह अपने तीन भाइयों विजेंद्र और जितेंद्र में सबसे छोटा था। बताया वह मेहनत मजदूरी करता था। मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। परिजनों ने जानकारी दी है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *