बलरामपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज:सभासद घर-घर जा रहे हैं, सूची में नाम शामिल करा रहे

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलरामपुर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज हो गया है। आदर्श नगरपालिका परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर सभासद घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को सूची में शामिल करा रहे हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि वार्ड स्तर पर आयोजित इन कैंपों में पात्र नागरिकों को फॉर्म-6, 7 और 8 मौके पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फॉर्म भरने और तत्काल जमा करने की सुविधा भी वहीं दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य स्वयं पुनरीक्षण कार्यों का गहन निरीक्षण कर रहे हैं। वे लगातार कैंपों का दौरा कर रहे हैं, प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सभासदों और कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने, छूटे हुए नामों को शामिल करने और मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने के लिए विशेष अभियान चला रही हैं। नगरपालिका प्रशासन ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *