लुधियाना में महिला की निकली ₹3 करोड़ की लॉटरी:बेटी के बर्थडे पर गहने गिरवी रख खरीदा टिकट; बोलीं- बेटी लकी साबित हुई

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के लुधियाना में घरों में काम करने वाली एक महिला की 3 करोड़ की लॉटरी निकली है। महिला ने बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रख लॉटरी के 4 टिकट खरीदे थे। 12 दिन में ही उसे पता चला कि उसकी लॉटरी टिकट पर बंपर इनाम निकला है। महिला ने कहा कि मेरी बेटी मेरे लिए लकी साबित हुई, जिस वजह से मेरी लॉटरी निकली। अब मैं उसे अच्छे से पढ़ाउंगी ताकि उसका भविष्य अच्छा हो सके। महिला अपनी बेटी और माता-पिता के साथ रहती है। उसके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। जबकि पति साथ नहीं रहता। 3 करोड़ की लॉटरी जीतने पर महेश्वरी ने क्या बताया… जुआ खेलना सही नहीं, किस्मत को मौका देना चाहिए
महेश्वरी ने कहा कि जुआ खेलना सही नहीं है लेकिन अपनी किस्मत को एक या 2 बार मौका जरूर देना चाहिए। महेश्वरी ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि मां का प्यार और विश्वास किसी भी मुश्किल से बड़ी होती है। अब यह मेहनती मां अपने और अपनी बेटी के लिए एक नया और बेहतर भविष्य बना सकेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *