हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। यह घटना 16 नवंबर की शाम को हुई थी। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की मोमोज लेने घर से निकली थी। उसी दौरान गांव का युवक श्रीराम (पुत्र बाबू) उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान कॉलेज के पीछे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि जब वे मौदहा कोतवाली में घटना की जानकारी देने पहुंचीं, तो पुलिस ने पहले उनकी शिकायत को टाल दिया। बाद में, वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी नाबालिग होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी कमजोर है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हमीरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:जेल भेजा गया, 6 दिन पहले की थी हैवानियत
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
