बलिया में 26 नवंबर को बंद रहेंगी सभी दुकानें:कूड़ा उठान न होने से गंदगी पर व्यापार मंडल का निर्णय

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया में कूड़ा उठान न होने से व्याप्त गंदगी के विरोध में संयुक्त व्यापार मंडल ने 26 नवंबर को शहर के बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक सफाई नहीं होती है, तो बुधवार को दोपहर 12 बजे तक दुकानें प्रतीकात्मक रूप से बंद रहेंगी। शहर में पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। बाजारों में कूड़ा न उठने से गंदगी बढ़ती जा रही है, जिससे व्यापारियों को अपनी दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों को भी दुर्गंध के कारण परेशानी हो रही है और संक्रामक रोगों के बढ़ने की आशंका है। संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक रविवार शाम गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन और नगर पालिका मंगलवार तक शहर और बाजारों की गंदगी साफ नहीं करवाते हैं, तो बुधवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहेंगे। यदि इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है, तो व्यापार मंडल और भी कड़े कदम उठाएगा। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा एडवोकेट, फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल के प्रदेश सदस्य जितेंद्र चतुर्वेदी, फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, स्वर्णकार संघ एवं सराफा मंडल के जिला अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, जिला महामंत्री राधेश्याम वर्मा, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मंजय सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बलिया के जिला महामंत्री अभिषेक सोनी और सूचना मंत्री प्रीतम गुप्त सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *