मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार, एक घायल:रतनपुरी पुलिस ने गौकशी के उपकरण और अवैध हथियार बरामद किए

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुजफ्फरनगर जिले में रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से गौकशी के उपकरण, अवैध हथियार और एक जीवित गोवंश बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में ।थाना रतनपुरी प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। रतनपुरी पुलिस टीम कल्याणपुर चौकी के पास खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टोडा से भनवाड़ा रोड पर ईख के खेत में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति एक गोवंशीय पशु को बांधकर गौकशी करने की फिराक में थे। पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और सभी आरोपी ईख के खेत में घुसकर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की और उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। हालांकि, बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में राशिद उर्फ रईश उर्फ रहीस उर्फ सईद नामक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल राशिद के साथ दो अन्य आरोपी मेहराज पुत्र लियाकत और नदीम पुत्र रमनक, निवासीगण ग्राम रियावली नंगला, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनके तीन अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गोवंश, गौकशी के लिए इस्तेमाल होने वाली दो छुरियां, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं। रतनपुरी पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *