हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने अहमदाबाद से 1.75 करोड़ रुपए की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन भाई पुत्र सेवांतीलाल वासी अहमदाबाद के तौर पर हुई। जिसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 5 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उसने लाइक किया। इसके बाद उसे वॉटसएप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसके जरिये उसे शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। चल रही है पूछताछ इसी झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि का निवेश कर दिया और कुल मिलाकर उससे करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी की गई। गिरफ्तारी के समय आरोपी के खाते में 10 लाख रुपए की रकम मिली है। जिससे रिमांड पर पूछताछ चल रही है। अब तक 10 हो चुके गिरफ्तार : SHO युद्धवीर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। जिन्होंने गुजरात के अहमदाबाद जिले में रेड की और टीम की मदद से 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया।
पंचकूला पुलिस ने गुजरात से पकड़ा साइबर ठग:खाते में ठगी की 10 लाख रकम मिली, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही पूछताछ
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
