कुंडा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक राहुल सरोज की मौत हो गई। रविवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कुंडा-जेठवारा मार्ग पर अंजनी पुल के पास हुई। राहुल सरोज कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव के निवासी थे और अपनी ससुराल महेशगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सोहाग जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान बबलू यादव और पूर्व प्रधान रिंशू सिंह परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:प्रतापगढ़ में घर से ससुराल जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
