लखनऊ में श्री सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव:हरिओम मंदिर में भक्ति और सेवा भाव से मनाया

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के हरिओम मंदिर, लालबाग में रविवार को श्री सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद-पाठ से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर मनोज, शिखर और आरती ने एकल भजन प्रस्तुत किए, जबकि ऋषि, चंदन, मुक्ता, गीतांजलि, श्वेता और विद्या अनंतकृष्णन ने सामूहिक भजनों से भक्तों को भाव-विभोर किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गायन ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। सेवा गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की श्री सत्य साई सेवा संगठन, लखनऊ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग ने बीते एक वर्ष में संगठन द्वारा की गई आध्यात्मिक, शैक्षिक और सेवा गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगठन समाज में सेवा कार्यों का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। शिक्षाविद् गुंजन अरोरा ने साई बाबा के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता पर आधारित शिक्षाओं पर प्रभावी व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साई बाबा की शिक्षाएं आज भी समाज को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 500 से अधिक साई भक्तों ने जन्मोत्सव में हिस्सा लिया ग्राम्य विकास संयोजक अजय कपूर ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में संगठन की गोमती नगर, इंदिरा नगर, आलमबाग, चौक और राजाजीपुरम इकाइयों सहित केंद्रीय समिति ने सामूहिक रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि संगठन स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। समारोह के अंत में भक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में आर.के मिश्रा, दीपक भंडारी, गौरव अरोड़ा, सुनील गुप्ता, अश्वनी अरोड़ा और डॉ. रुचि मिश्रा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। लगभग 500 से अधिक साई भक्तों ने इस जन्मोत्सव में भाग लेकर इसे भक्ति और सेवा की भावना से परिपूर्ण उत्सव बना दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *