फिजिकल हेल्थ- सर्दियों में बढ़ता ब्लड प्रेशर:क्योंकि ठंड से सिकुड़ती ब्लड वेसल्स, डॉक्टर से जानें विंटर बीपी मैनजमेंट के टिप्स

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सर्दियों के मौसम में अन्य दिनों की तुलना में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ठंड के कारण शरीर की ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं। ऐसे में ब्लड फ्लो सामान्य बनाए रखने के लिए हार्ट को ब्लड थोड़ी ज्यादा ताकत से पंप करना पड़ता है। इसलिए ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हार्ट की बीमारी है, उन्हें ज्यादा खतरा हो सकता है। अचानक मौसम बदलने पर या शीतलहर आने पर भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, साल 2024 में पूरी दुनिया में 30 से 79 साल की उम्र के करीब 1400 करोड़ एडल्ट्स को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। करीब 60 करोड़ लोगों को यह तक पता नहीं है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में सर्दियों में हाई बीपी मैनेजमेंट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अमर सिंघल, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- ब्लड प्रेशर क्या है? जवाब- जब हमारी ब्लड वेसल्स में खून बहता है, तो उन पर दबाव पड़ता है। इस दबाव को ही ब्लड प्रेशर कहते हैं। इसे दो तरह के नंबरों में मापा जाता है- सिस्टोलिक प्रेशर: जब दिल धड़कता है, तो ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाला अधिकतम दबाव। डायस्टोलिक प्रेशर: जब दिल आराम करता है, तो ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाला न्यूनतम दबाव। सवाल- किन कारणों से सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जवाब- सर्दियों में टेम्प्रेचर कम होने से शरीर कई तरह से रिएक्ट करता है। ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिसे वैसोकॉन्सट्रिक्शन कहते हैं। ऐसे में ब्लड फ्लो नॉर्मल बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका मतलब है कि हार्ट अधिक मेहनत से ब्लड पंप करता है, जिससे बीपी बढ़ जाता है। सर्दियों में लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह ज्यादातर मामलों में बीपी बढ़ने की बड़ी वजह होती है। इसके अलावा सर्दियों में कुछ और कारणों से भी बीपी बढ़ता है। सवाल- किन लोगों को हाई बीपी का ज्यादा रिस्क होता है? जवाब- उम्रदराज लोगों को और कुछ खास हेल्थ कंडीशन में सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे में किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- सर्दियों में बीपी बढ़ने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? जवाब- अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल न किया जाए, तो कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है- हार्ट अटैक: लगातार हाई बीपी से हार्ट की आर्टरीज डैमेज हो सकती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। स्ट्रोक: बीपी हाई रहने से ब्रेन की ब्लड वेसल्स में ब्लीडिंग या रुकावट हो सकती है, जिससे स्ट्रोक हो सकता है। किडनी डैमेज: हाई बीपी से किडनी की ब्लड वेसल्स डैमेज हो सकती हैं, जिससे किडनी फेल्योर का खतरा बढ़ता है। विजन लॉस: आंखों की ब्लड वेसल्स डैमेज होने से नजर कमजोर हो सकती है या अंधापन हो सकता है। हार्ट फेल्योर: हाई बीपी से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे यह कमजोर हो सकता है और पंप करना बंद कर सकता है। सवाल- ब्लड प्रेशर हाई होने के क्या संकेत हैं? जवाब- शरीर में होने वाले कुछ असामान्य बदलाव ब्लड प्रेशर हाई होने का संकेत देते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- सर्दियों में ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें? जवाब- सर्दियों में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है, बशर्ते आपको कुछ सावधानियां बरतनी हैं और अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने हैं। कुछ आसान और कारगर उपाय देखिए- ग्राफिक में दिए पॉइंट्स विस्तार से समझें रोजाना बीपी मॉनिटर करें खानपान पर ध्यान दें हाइड्रेटेड रहें फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं स्ट्रेस मैनेज करें दवाओं का ध्यान रखें गर्म कपड़े पहनें सावधानी और नियमित जांच जरूरी सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ना कॉमन हो सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप 65 साल से ज्यादा उम्र के हैं, डायबिटीज या हार्ट की बीमारी है या परिवार में बीपी की हिस्ट्री है, तो नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है। सर्दियों में थोड़ी सी सावधानी और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आपको सर्दियों में चक्कर, सिरदर्द या सीने में भारीपन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपने दिल और पूरी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। ……………….. फिजिकल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं: डिहाइड्रेशन की रिस्क बढ़ती है, 13 संकेतों से पहचानें, प्यास न लगे तो भी पानी पिएं सर्दियों में प्यास कम लगती है। इसकी एक वजह ये है कि आसपास का वातावरण ठंडा होता है तो पसीना नहीं आता है। मुंह नहीं सूखता है और प्यास का एहसास नहीं होता है। यही वजह है कि ठंड के मौसम में डिहाइड्रेशन का ज्यादा रिस्क होता है। पूरी खबर पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *