राव इंद्रजीत ने जिन्हें फटकारा, उन SDM की कहानी:इनेलो सरकार में लगे टीचर, BJP राज में बने HCS; नहीं उठाया था किरण चौधरी का फोन

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा में राव इंद्रजीत सिंह द्वारा रविवार को भरे मंच फटकारने की वजह से रेवाड़ी के SDM सुरेश कुमार दलाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 10 महीने पहले भी वो राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी का फोन न उठाने की वजह से चर्चा का विषय बने थे। तब किरण चौधरी बाढ़डा में दफ्तर पहुंच गईं थी और अफसर को ऊंचा आवाज में खूब सुनाई थीं। जिसके बाद SDM का ट्रांसफर सिरसा के रानियां कर दिया गया था। इसके बाद रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में 22 नवंबर को मैराथन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंच से ही रेवाड़ी SDM को फटकार लगा दी। राव ने कहा कि चुने हुए नुमाइंदों के नाम अधिकारियों को याद होने चाहिए। राव ने कहा कि कोसली विधायक का नाम सुनील नहीं अनिल यादव है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने SDM को कहा कि आपको तो जीवन में एक बार इम्तिहान देना पड़ा है, हमें तो हर 5 साल में इम्तिहान देना पड़ता है। अगर आप एक बार चुने गए तो फिर 30-35 साल आराम से नौकरी करते हो, लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं है। 4 पॉइंट में समझिए कौन हैं रेवाड़ी SDM… राव इंद्रजीत के भाषण में 3 अहम बात.. 3 पॉइंट में समझिए किरण चौधरी के साथ विवाद… 1. ग्रामीणों ने बताई किरण चौधरी को शिकायत: 22 जनवरी को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी चरखी दादरी जिले के गांव जगरामबास में एक शादी-समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। जहां ग्रामीणों ने उनके समक्ष गली में दूषित जलभराव की समस्या रख समाधान की गुहार लगाई।
2. नहीं उठाया किरण चौधरी का फोन : किरण चौधरी ने मौके से ही बाढ़ड़ा SDM सुरेश कुमार को फोन लगाया। लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी SDM द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं किया, तो सांसद गुस्सा हो गई और सीधे बाढड़ा SDM कार्यालय पहुंचे गई। इस दौरान उन्होंने SDM को फटकार लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई और जनता के काम करने की नसीहत दी। इस दौरान SDM सफाई देते नजर आए कि वे कोर्ट लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
3. फिर हुआ रानियां तबादला : घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने व किरण चौधरी के साथ विवाद के चलते 10 दिन में ही इनका ट्रांसफर बाढड़ा से रानियां कर दिया गया। रानियां से ट्रांसफर होकर ये अब रेवाड़ी में आए थे। 2 पॉइंट में SDM सुरेश की सफाई… 1. मैंने लिया था सही नाम : राव तुलाराम स्टेडियम में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन में मैंने संबोधन दिया। जिसमें मंत्री व सभी विधायकों को नाम सही से लिया था। कोसली विधायक का नाम मैंने अनिल ही बोला था, सुनील नहीं कहा था। 2. राव को भी किया स्पष्ट : SDM सुरेश ने कहा कि मंच से केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के संबोधन के तुरंत बाद मैंने उनके पास जाकर स्पष्ट कर दिया था कि मैंने सही नाम लिया था। उसके बाद मैंने उन्हें बताया कि वे इसकी रिकॉर्डिंग भी चेक करवा सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *