मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक AC स्लीपर क्लास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दिल्ली से जा रही थी रायबरेली रविवार की देर रात दिल्ली से 35 यात्री लेकर स्लीपर क्लास निजी ट्रेवल्स की बस रायबरेली के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन संख्या 127 के समीप पहुंची तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गईं। खबर अपडेट हो रही है
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा:नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बस पलटी, 15 लोग हुए घायल
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
