मैनपुरी में सड़क हादसें बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेवर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे बेवर-कुसमरा मार्ग पर नगला केहरी के पास हुई। दो बाइक सवार जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर अभय प्रताप (पुत्र कुंवरपाल, निवासी ददुआपुर, थाना नयागांव, जनपद एटा) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *