मिर्जापुर में रेलवे अंडरब्रिज के पास मिला मृत नवजात:कपड़े में लपेटकर सड़क के किनारे फेंका था, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मिर्जापुर में रेलवे अंडरब्रिज के पास सड़क किनारे एक मृत नवजात मिला है। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र में किसान इंटर कॉलेज के सामने का है। यहां नवजात को कपड़े में लपेटकर सड़क के किनारे फेंका गया था। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो संदिग्ध लगा, इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बता दें कि इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाएं जारी है। वहीं, राजगढ़ थाना के एसएचओ दयाशंकर ओझा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *