FBI चीफ काश पटेल ने गर्लफ्रेंड को कमांडो सुरक्षा दिलवाई:खुद सरकारी प्लेन से 12 प्राइवेट टूर किए, सरकारी रिसोर्स के गलत इस्तेमाल पर विवाद

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी FBI के भारतवंशी डायरेक्टर काश पटेल सरकारी रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को लेकर विवाद में घिर गए हैं। उन पर 12 प्राइवेट टूर के लिए सरकारी जेट का इस्तेमाल करने का आरोप है। काश पटेल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस को स्वाट कमांडो (स्पेशल वेपन एंड टेक्टिस) सुरक्षा दी थी। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या वे टैक्सपेयर्स के पैसों से मिलने वाले रिसोर्स को निजी रिश्ते पर खर्च कर रहे हैं। विवाद की शुरुआत अटलांटा में नेशनल राइफल एसोसिएशन की सालाना समिट से मानी जा रही है। यहां एलेक्सिस ने ‘द स्टार स्पैंगल्ड बैनर’ गाया था। उनकी सुरक्षा के लिए FBI के लोकल फील्ड ऑफिस से स्वाट टीम के दो स्पेशल कमांडो भेजे थे, जो आमतौर पर हाई रिस्क ऑपरेशन करते हैं। स्वाट टीमों का काम VIP सिक्योरिटी देना नहीं जॉर्जिया वर्ल्ड कांग्रेस सेंटर को सुरक्षित देखकर स्वाट टीम कार्यक्रम खत्म होने से पहले वापस लौट गई। रिपोर्ट के मुताबिक यह बात एलेक्सिस और पटेल दोनों ने नोटिस की। इसके बाद पटेल ने टीम कमांडर को फटकार लगाई और पूछा कि सुरक्षा बिना वजह क्यों हटाई गई। अधिकारियों का कहना है कि स्वाट टीमों का काम VIP सिक्योरिटी नहीं होता, लेकिन नैशविल, साल्ट लेक सिटी और लास वेगास में भी एलेक्सिस की सुरक्षा के लिए ऐसी ही टीमें तैनात की गईं। सरकारी जेट से गोल्फ रिसार्ट गए थे काश पटेल पटेल पर सरकारी जेट के निजी इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नियमों के मुताबिक डायरेक्टर को सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम के कारण सरकारी विमान से ही यात्रा करनी होती है, लेकिन निजी यात्राओं के लिए उन्हें कॉमर्शियल टिकट के बराबर राशि सरकार को लौटानी पड़ती है। पटेल ने डायरेक्टर बनने के बाद लगभग एक दर्जन निजी यात्राएं सरकारी जेट से कीं, जिनमें स्कॉटलैंड के गोल्फ रिसॉर्ट कार्नेगी क्लब, टेक्सास के हंटिंग रैंच और पेनसिल्वेनिया के स्टेट कॉलेज में कुश्ती इवेंट शामिल हैं, जहां एलेक्सिस ने परफॉर्म किया। बता दें कि पटेल पूर्व डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे पर ऐसे ही जेट इस्तेमाल को लेकर हमला करते रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *