हाथरस में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत:डॉक्टर बोले- सर्दी से बच कर रहें, सांस और हृदय के मरीज बढ़े

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस में बढ़ती सर्दी के कारण हृदय और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक युवक और हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनूं में एक महिला शामिल हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की इमरजेंसी तथा ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। आज सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज सांस और हृदय संबंधी समस्याओं के साथ पहुंचे। सरकारी एमडीटीबी अस्पताल में भी ऐसे रोगियों की संख्या अधिक है। अधिकांश मरीजों को सीने में दर्द और सांस फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से करें अपना बचाव जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वरुण चौधरी ने बढ़ती सर्दी और गिरते तापमान को देखते हुए हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों से ठंड से बचाव करने और अपनी नियमित दवाएं लेते रहने का आग्रह किया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *