शादी से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत:मैनपुरी के ग्वालियर-बरेली हाईवे पर बाइक दुर्घटना में गई जान, परिवार में छाया मातम

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी में ग्वालियर-बरेली हाईवे पर रविवार की देर रात करीब 1 बजे सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। यह घटना नगला केहरी गांव के सामने हुई। मृतकों की पहचान एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के दादू असगरपुर निवासी अभय प्रताप (28) पुत्र कुंवर पाल और गौरव (26) पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई है। वे कुसमरा में आयोजित एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। बेवर थाना क्षेत्र के बेवर-कुसमरा मार्ग पर ग्राम नगला केहरी के पास हुए इस हादसे में अभय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभय प्रताप के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायल गौरव को सीएचसी बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय रास्ते में गौरव ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतक चचेरे भाई थे और उनके एक-एक बच्चा है। घटना की सूचना पर परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *