फोन पर परेशान कर रहे युवक को पीटा, VIDEO:छिबरामऊ में युवती ने लात-घूंसे चलाए, बोली- मन में ठान लिया था

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

छिबरामऊ में एक महिला ने फोन पर परेशान करने वाले युवक की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। यह घटना सोमवार दोपहर को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ के इंदिरा नगर मोहल्ले का रहने वाला युवक एक महिला को लगातार फोन पर परेशान कर रहा था। महिला ने युवक को सबक सिखाने के लिए उसे मिलने बुलाया था। सोमवार दोपहर जब युवक महिला से मिलने पहुंचा, तो महिला ने उसे पकड़कर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई और यातायात भी बाधित हुआ। पिटाई के बाद युवक किसी तरह वहां से भाग निकला। महिला ने बताया कि युवक के लगातार फोन करने से उसके वैवाहिक संबंध भी प्रभावित हो रहे थे और पति उस पर शक करने लगा था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, यदि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, तो पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *