अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत:फर्रुखाबाद में हादसा के बाद अस्पताल में मृत घोषित

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद में एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक विकास राजपूत (23) की मौत हो गई। यह घटना थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बरौन और हथियापुर के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। विकास राजपूत, जो छेदा नगला, थाना मऊदरवाजा, विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र का निवासी था, खाद लादकर कम्पिल से वापस लौट रहा था। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। देर रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए सूचना भेज दी है। सोमवार सुबह विकास के परिजन जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *