कौशाम्बी जिले में ग्राम चौकीदारों को हाईटेक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस लाइन में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने 107 ग्राम चौकीदारों को साइकिल और साफा वितरित किया। एसपी ने बताया कि सभी थानों में ग्राम चौकीदारों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इससे उन्हें पुलिस को सूचना देने में आसानी होगी और किसी भी स्थिति या अपराध की जानकारी पुलिस तक तुरंत पहुंच सकेगी। साइकिल मिलने से चौकीदारों को गांव में और थाने आने-जाने में सुविधा होगी। एसपी राजेश कुमार ने चौकीदारों को अपनी जिम्मेदारियां समझने और संबंधित थाने को तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया, ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले एक महिला चौकीदार सहित चार चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह, सीओ जे पी पांडे और आरआई देवपाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कौशाम्बी के चौकीदार अब होंगे हाईटेक:व्हाट्सएप ग्रुप से देंगे सूचना, 107 को साइकिल-साफा वितरित
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
