मार्करम ने नीतीश का एक हाथ से कैच पकड़ा:ग्रीम स्मिथ की बराबरी की; यानसन ने चौथी बार टेस्ट में 5-विकेट लिए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स    ​​​​​​​

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया। टीम की बढ़त 314 रन हो गई है। सोमवार को भारत पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर ऑलआउट हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन बना चुका है। बरसापारा स्टेडियम में ऐडन मार्करम ने नीतीश रेड्डी का एक हाथ से शानदार कैच लपका। इसी के साथ वे एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में ग्रीम स्मिथ की बराबरी पर पहुंच गए। वहीं मार्को यानसन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 1988 के बाद भारत में 5 विकेट लेने वाले तीसरे लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज बने। पढ़िए तीसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… मार्करम कैच लेने के मामले में ग्रीम स्मिथ के बराबर पहुंचे
ऐडन मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार फील्डिंग करते हुए एक पारी में 5 कैच लिए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ग्रीम स्मिथ के 2012 पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए गए 5 कैच की बराबरी कर ली। मार्करम से पहले मार्को यानसन ने 2024 में भारत के खिलाफ केपटाउन में 4 कैच लिए थे, जबकि डेविड बेडिंघम ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 4 कैच पकड़े थे। यानसन 1988 के बाद भारत में 5 विकेट लेने वाले तीसरे लेफ्ट आर्म पेसर
मार्को यानसन 1988 के बाद भारत में टेस्ट मैच में 5 विकेट लेने वाले तीसरे लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ जहीर खान और मिचेल जॉनसन ने हासिल की थी। जहीर ने भारत में 3 बार पांच विकेट लिए। वहीं मिचेल जॉनसन ने 2010 के मोहाली टेस्ट में यह कारनामा किया था। ​​​​​​​काइल वेरिने के टेस्ट में 100 डिसमिसल पूरे
साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर काइल वेरिने ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 डिसमिसल पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले छठे साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बने। काइल के नाम 88 कैच और 12 स्टंपिंग है। सबसे ज्यादा 553 डिसमिसल मार्क बाउचर ने किए हैं। मोमेंट्स… मार्करम ने नीतीश का शानदार कैच पकड़ा
भारत का छठा विकेट 119 रन के स्कोर पर गिरा। नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसन ने लेग स्टंप की लाइन पर शॉर्ट बॉल फेंकी, जिसे नीतीश कंट्रोल करने की कोशिश में थे। गेंद ग्लव से लगकर ऊपर गई और ऐडन मार्करम ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट
ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 36वें ओवर में भारत का चौथा विकेट गिरा। मार्को यानसन ने ओवर की तीसरी गेंद बाउंसर डाली। जुरेल ने पुल करने की कोशिश की लेकिन बॉल कनेक्ट नहीं कर सके। मिड-ऑन केशव महराज ने पीछे की तरफ दौड़ लगाकर डाइव लगाई और कैच लपक लिया। रिव्यू से जडेजा आउट हुए
44वें ओवर में मार्को यानसन ने रवींद्र जडेजा को कैच आउट कर दिया। यानसन ने शॉर्ट ऑफ लेंथ की बॉल फेंकी। बॉल उनके कंधे से लगी और फिर बैट का किनारा लेकर स्लिप में चली गई। अफ्रीकी प्लेयर्स ने अपील की लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दे दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा की जडेजा आउट हैं। जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *