रूस का यूक्रेन पर जवाबी हमले का बताकर वीडियो वायरल:यूजर्स ने लिखा- 2025 यूक्रेन का आखिरी साल; जानिए इसकी सच्चाई

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

यूक्रेन ने रविवार को दावा किया था उसने रूस के 41 लड़ाकू विमानों को तबाह किया। अब रूस का यूक्रेन पर जवाबी हमले का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में आग का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। वायरल वीडियो का सच… वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम्स रिवर्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें यह वीडियो कतर के मीडिया प्लेटफॉर्म The Peninsula Qatar के फेसबुक पेज की रील में मिला। लिंक… Peninsula Qatar के मुताबिक, 31 मई का यह वीडियो सयुंक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह शहर के अल हमरिया बंदरगाह का है। जहां 31 मई की सुबह भीषण आग लग गई थी। इस वीडियो से जुड़ी खबर Peninsula Qatar ने अपनी न्यूज वेबसाइट पर भी पब्लिश की थी। खबर का लिंक… इस हादसे के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की थी सिविल डिफेंस टीमों ने शारजाह पुलिस और नेशनल गार्ड के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया था, जिससे आग फैलने से रोकी गई और आगे के जोखिम को कम किया गया था। वहीं, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वीडियो खबर के साथ वेबसाइट पर 31 मई को पब्लिश हुआ। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 41 लड़ाकू विमानों को तबाह करने का दावा 1 जून को किया। अब सोशल मीडिया यूजर्स रूस की जवाबी कार्रवाई का बताकर शेयर कर रहे हैं। पड़ताल से साफ होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो रूस का यूक्रेन पर हमले का नहीं बल्कि UAE के बंदरगाह का है। रूस पर यूक्रेन के हमले से जुड़ी खबर… रूस ने माना- यूक्रेन ने 5 एयरबेस पर एयरस्ट्राइक की : कहा- ड्रोन के जरिए आतंकी हमला किया, कई विमान तबाह हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में देशभर के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा नहीं बताया है। पढ़ें पूरी खबर… ———————————– पढ़ें भास्कर फैक्ट चेक की अन्य खबरें… पाकिस्तानी हमले से तबाह S-400 की पहली फोटो : यूजर्स का दावा- अज्ञात भारतीय सैनिक ने PAK सेना को 1 लाख डॉलर में बेची; जानें सच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार फर्जी दावा कर रहा है कि उसने भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को तबाह कर दिया। इस दावे को साबित करने के लिए अब पाकिस्तानी यूजर्स S-400 की एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि S-400 जलकर खाक हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय एयर डिफेंस S-400 की तस्वीर है, जो पाकिस्तानी सेना के हमले से जलकर खाक हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *