लखनऊ में सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण से कब्जा हटाया है। सरोजनी नगर के बिजनौर गांव में हुई कार्रवाई के दौरान 10 करोड़ रुपए कीमत की जमीन खाली कराई गई है। यह जमीन गाटा संख्या 219, क्षेत्रफल 0.173 हेक्टेयर में दर्ज थी। इस पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। बुलडोजर से ध्वस्त हुआ अवैध निर्माण नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। यहां पर पक्का निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने यह एक्शन लिया है। जमीन पर आरोपियों ने सड़क निर्माण करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही अवैध तरीके से प्लाटिंग भी की जा रही थी। ताकि सरकारी जमीन को कब्जे में लेकर मुनाफा कमाया जा सके। नगर निगम की टीम का कहना है कि यहां से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद फिर से लोगों ने कब्जा कर लिया था, जिसके बाद यह ठोस कार्रवाई की गई। अवैध कब्जे के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर जमीनों को खाली कराया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
नगर निगम ने 10 करोड़ रुपए की जमीन कराई खाली:सड़क बनाकर प्लाटिंग करा रहे थे प्रापर्टी डीलर,नगर आयुक्त बाेले एक्शन रहेगा जारी
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
