शिक्षा विभाग के कर्मचारी की एक्सीडेंट में मौत:झांसी के दीपेंद्र को पिता की नौकरी मिली थी, बाइक से टकराकर कार गड्‌ढे में गिरी

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी के दीपेंद्र कोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो पनवाड़ी खंड शिक्षा अधिकारी ऑफिस में फोर्थ क्लास कर्मचारी थे। रविवार को दोस्त के साथ कार से कुलपहाड़ जा रहे थे। रास्ते में कार बाइक से टकराकर सड़क किनारे गड्‌ढ़े में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दीपेंद्र ने झांसी में दम तोड़ दिया। हादसे में दीपेंद्र का दोस्त और बाइक सवार एक अन्य युवक घायल है। हादसा पनवाड़ी से कुलपहाड़ के बीच पठारी कदीम गांव के पास हुआ है। पिता की मौत के बाद नौकरी मिली थी दीपेंद्र कोरी (29) प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का रहने वाला था। उसके साले राहुल ने बताया- मेरे जीजा दीपेंद्र के पिता हरिबाबू कोरी शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। हरिबाबू की मौत के बाद 2016 में दीपेंद्र को नौकरी मिल गई थी। फिलहाल उनकी पोस्टिंग खंड शिक्षा अधिकारी पनवाड़ी कार्यालय में थी। रविवार को वह अपने दोस्त अजय के साथ कार से कुलपहाड़ जा रहे थे। रास्ते में पठारी कदीम गांव के पास बाइक को बचाने के चक्कर में कार बाइक से टकराकर सड़क किनारे गड्‌ढ़े में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि, दीपेंद्र, अजय घायल हो गए थे। दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर दीपेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपेंद्र की मौत के बाद पत्नी आरती का रो रोकर बुरा हाल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *