यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:करोड़पति दानवीरों को राम मंदिर बुलाया, मुस्कान को डिलीवरी पेन, चंद्रशेखर का नया AUDIO; दूल्हे को जयमाल के बाद लौटाया

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराने की तैयारियों से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर वाराणसी से है। यहां मंडप पर एक लालची दूल्हे से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अयोध्या में योगी ने किया भागवत का स्वागत, मंदिर को ATS-NSG कमांडोज ने घेरा
अयोध्या में राम मंदिर पर फहराने के लिए धर्मध्वजा पहुंच चुकी है। मंदिर को ATS-NSG कमांडोज ने घेरा, हेलिकॉप्टर से हो रही निगरानी। इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं। 5 लेयर में मंदिर की सुरक्षा है। कल पीएम मोदी पहुंचेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। 2 करोड़ से ज्यादा दान देने वाले 100 दानकर्ताओं को भी बुलाया गया।​​ पूरी खबर पढ़ें 2- वाराणसी में दूल्हे को जयमाल के बाद लौटाया, बोली- लालची से शादी नहीं करूंगी वाराणसी में जयमाल के बाद एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बोली- लालची दूल्हे से शादी नहीं करूंगी। जयमाल के दौरान दूल्हे और उसकी मां ने 25 हजार रुपए दहेज के लिए हंगामा किया। पैसे देकर किसी तरह जयमाल हो पाई। फिर खाते समय दूल्हे की मां ने मेहमानों के लिए लिफाफा का डिमांड करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह देख दुल्हन भड़क गई और फोन करके पुलिस बुला ली। पूरी खबर पढ़ें 3- लखनऊ में सहाराश्री की पत्नी को SIR के लिए तलाश रहा BLO, दीवार पर फॉर्म चिपकाए सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई सहित परिवार के सदस्यों का नाम लखनऊ की वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। सहारा सिटी में चल रहे SIR में जब BLO टीमें वेरिफिकेशन के लिए पहुंचीं तो उन्हें एक भी मतदाता नहीं मिला। यहां 19 वोटर्स हैं। इनमें सुब्रत रॉय के परिवार के चार सदस्य हैं। SIR फॉर्म BLO ने दीवारों पर चस्पा कर दिए। दरअसल, 6 अक्टूबर को सहारा सिटी को सील किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 4- बागपत में डॉक्टर दूल्हे को बग्घी पर चढ़ने से पहले ट्रक ने रौंदा, दुल्हन बेहोश बागपत में शादी से पहले डॉक्टर दूल्हे की मौत हो गई है। द्वारचार के लिए दूल्हा बग्घी पर बैठने जा रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। हाईवे किनारे खड़े होकर उल्टी करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। दूल्हा तड़प कर मर गया। मौत की खबर सुनकर शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन बेहोश हो गई। मां को जानकारी हुई तो बेहोश हो गई। पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं। पूरी खबर पढ़ें 5- मेरठ की मुस्कान अस्पताल में एडमिट, पति को मारकर नीले ड्रम में भरा था​​​​​​ मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी को बेबी होने वाला है। वह 9 महीने की प्रेग्नेंट है। रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका इलाज गायनिक HOD डॉ. शगुन की अगुवाई में 5 डॉक्टर्स की टीम कर रही। डॉ. शगुन ने बताया- मुस्कान का बेबी ढाई किलो का है। चेकअप किया गया है, कोई विशेष दिक्कत नहीं। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- गर्लफ्रेंड रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर का नया AUDIO जारी किया, बीजेपी का साथ देने की कर रहे बात सांसद चंद्रशेखर आजाद का नया ऑडियो सामने आया है। यह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर रोहिणी घावरी ने जारी किया है। रोहिणी ने दावा किया है कि चंद्रशेखर को बीजेपी ने सांसद बनाया। यूपी चुनाव में वह बीजेपी का साथ देंगे। यह मैं नहीं कह रही, उन्होंने खुद कहा है। X पर ऑडियो जारी करते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी की खाल उतारूंगा, कांग्रेस को नेस्तनाबूद करूंगा और BJP का साथ दूंगा। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी में भीषण कोहरा-जीरो विजिबिलिटी, इस हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ेगी यूपी में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने सर्दी अचानक बढ़ा दी है। आज बरेली, वाराणसी समेत 10 शहरों में कोहरा छाया। कई जगह न्यूनतम पारा 10 डिग्री पहुंच गया। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बरेली में सबसे घना कोहरा छाया था। यहां विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। अगले महीने से लखनऊ रूट की 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अब लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- अयोध्या सांसद बोले- मुझे भी नहीं बुलाया, बुलाते तो नंगे पांव दौड़कर जाता राम मंदिर धर्मध्वजा फहराने वाले कार्यक्रम में निमंत्रित नहीं किए जाने पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को कोसा है। उन्होंने कहा- भाजपा के लोग राम के ठेकेदार बने हैं। मुझे भी नहीं बुलाया। राम तो सबके हैं, वह किसी जाति-धर्म के नहीं। कार्यक्रम में शामिल होने का सबका हक है। अयोध्या के लोगों तक की एंट्री बैन की गई। उन्होंने कहा कि अगर मुझे बुलाए होते तो नंगे पांव दौड़कर जाता। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रयागराज में BLO सुपरवाइजर ने धमकाया, वोटर से बोला- उखाड़ न पाओगे एक रोंवा प्रयागराज में SIR के दौरान एक BLO सुपरवाइजर ने वोटर को धमकी दी है। सोमवार को सामने आए एक वीडियो में भोजपुरी में कह रहा- तुमरे खिलाफ ऐसा केस बना देंगे कि दिमाग सही होई जाई। उखाड़ न पाओगे एक रोंवा। दरअसल, करेली के यूनिटी पब्लिक स्कूल में बीएलओ के न आने से लोग परेशान थे। वे शिकायत लेकर सुपरवाइजर के पास पहुंचे तो उसने सुनने की बजाय धमकी दे डाली। पूरी खबर पढ़ें 10- वृद्धाश्रम में मरी मां, गोरखपुर में बेटा बोला-फ्रीजर में रखवा दो घर में शादी है​​​​​​ गोरखपुर में बड़े बेटे ने मां का शव घर लाने से मना कर दिया। उसने पिता से कहा- घर में शादी है। इस समय लाश आई तो अपशगुन होगा। 4 दिन फ्रीजर में लाश रखवा दो। शादी के बाद आकर दाह संस्कार करवा दूंगा। पिता शव लेकर गांव पहुंचे। लेकिन बेटे और रिश्तेदारों के दबाव में घाट के किनारे शव को दफनाया गया। पिता ने बताया- सब कह रहे कि चार दिन बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 11- राज्यपाल को 30 हजार स्काउट-गाइड ने सलामी दी, लखनऊ में मलखंब से दिया भाईचारे का संदेश​​​​​​​ लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में जंबूरी का आयोजन हुआ है। यहां 30 हजार स्काउट गाइड पहुंचे है। उद्घाटन के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को स्काउट गाइड ने सलामी दी। इसमें सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव के स्काउट गाइड ने उनके सामने परेड निकाली। मलखंब के जरिए भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सभी कैंपों ने अपनी-अपनी मनमोहक झांकियां भी निकाली। पूरी खबर पढ़ें 12- बदायूं में छात्राओं की वॉटर बॉटल में 4 छात्रों ने पेशाब किया, पिताओं को जेल भेजा बदायूं के स्कूल में 3 छात्राओं की पानी की बोतल में 4 छात्रों ने पेशाब कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चारों छात्रों के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। SHO ने कहा- बच्चों को गलत संस्कार देने के लिए मां-बाप जिम्मेदार हैं। उधर, करणी सेना के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया। मैनेजेर ने करणी सेना के खिलाफ नाबालिग छात्र को पीटने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 13- हाईवे से ब्रेजा कार गिरकर मंदिर से टकराई, डॉक्टर की मौत​​​​​​ ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी करके ब्रेजा कार से घर लौट रहे थे, तभी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार हाईवे से नीचे गिर गई। एयरबैग भी खुल गए लेकिन डॉक्टर की जान नहीं बची। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि नीचे गिरने के बाद 2-3 बार पलटी खाई। 20 फीट दूर मंदिर से टकराकर कार उलटी हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे डॉक्टर के शव को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- देर से पहुंची बारात तो खाना खत्म मथुरा में राजस्थान से आ रही बारात जाम में फंस गई। 8 घंटे देर से बारात पहुंची तो खाना खत्म था। बारातियों को भूखा देखकर गांव के लोगों ने अपने सहयोग से इंतजाम कराया और फिर खाना बनाया गया। कल क्या रहेगा खास 15- अयोध्या में पीएम मोदी 25 नवम्बर को पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे। राममंदिर में धर्मध्वजा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी इसके लिए पहुंच चुके हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *