सहारनपुर में टी.एल. वासवानी की जयंती पर मांस रहित दिवस:सभी बूचड़खाने और मीट की दुकानें बंद, आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सहारनपुर में साधु टी.एल. वासवानी की जयंती पर मंगलवार यानी 25 नवंबर को सहारनपुर में सभी बूचड़खाने और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रदेश सरकार ने इस दिन को ‘मांस रहित दिवस’ घोषित किया है। इस संबंध में नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने सोमवार को आदेश जारी किया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि साधु टी.एल. वासवानी का जन्म दिवस अहिंसा, मानवता और करुणा का संदेश देने वाला दिन माना जाता है। इसी परंपरा के तहत शासन ने हर वर्ष की तरह मीट बिक्री बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेश के मुताबिक, नगर निगम सीमा में आने वाली सभी पशुवध शालाएं, मीट, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। कोई व्यापारी मीट की बिक्री, प्रोसेसिंग या सप्लाई नहीं करेगा। निगम की टीमें पूरे दिन निरीक्षण अभियान चलाएंगी, और खुली पाई गई दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीट कारोबारियों ने आदेश का पालन करने की तैयारी कर ली है। कई दुकानदारों ने बताया कि वे सोमवार रात से स्टॉक खाली कर दुकानें बंद कर देंगे, ताकि किसी कार्रवाई का सामना न करना पड़े। शहरवासियों ने भी प्रशासन के इस कदम का समर्थन किया और कहा कि यह निर्णय सार्वजनिक हित, पशु कल्याण और शांति व्यवस्था के लिए उपयुक्त है। नगर निगम ने नागरिकों से ‘मांस रहित दिवस’ में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का दावा है कि उल्लंघन करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, और आज पूरे शहर में निगरानी बढ़ाई गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *