सहारनपुर पहुंचे एनआरआई विनोद गुप्ता:रामरती एजुकेशन कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, छात्रों की उपलब्धियों पर जताई खुशी

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एनआरआई उद्योगपति विनोद गुप्ता ने सोमवार दोपहर सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित रामरती एजुकेशन कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती लौरेल गुप्ता, ट्रस्ट के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, और बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान विनोद गुप्ता ने संस्थान की सभी इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया और स्टाफ के साथ बैठक कर शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों के देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में चयन होने पर स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति रिपोर्ट उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि “जो बच्चे पहले अवसरों से वंचित रह जाते थे, वे आज देश के शीर्ष अस्पतालों में सेवायोजन प्राप्त कर रहे हैं। यह संस्था की निष्ठा और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि अपनी जन्मभूमि के बच्चों की सफलता देखना उनके सपनों को साकार करता है, और उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी। श्रीमती लौरेल गुप्ता ने कहा कि संस्थान में आकर हमेशा आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बच्चों के अनुशासन और समर्पण को प्रेरणादायक बताया। चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने कहा कि संस्थान निरंतर प्रगति के मार्ग पर है और परीक्षा परिणामों तथा अस्पतालों में सेवायोजन दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। बोर्ड सदस्यों प्रदीप अग्रवाल, तनया शर्मा, आरपी अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, गीतू गर्ग, नेहा कंसल और प्रतीक कंसल ने भी संस्था के कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए एक मिसाल बताया। आरएसी की प्रेजिडेंट श्रीमती राजकमल सक्सेना ने कहा कि संस्थापक विनोद गुप्ता, चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा और बोर्ड सदस्यों के मार्गदर्शन से संस्था बेहतर कार्य करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण जारी रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सनीश वीएम, वीनू शर्मा, सतीश वासुदेवा, शैलेष कुमार, दीपक कुमार सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *