डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोई धर्मशाला नहीं है, जो घुसपैठिए यहां रहेंगे। हम बांग्लादेशी व पाकिस्तानी मुस्लिम घुसपैठियों को चिह्नित करेंगे और वहीं भेजेंगे, जहां से वे आए हैं। डिप्टी सीएम एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आए थे। उन्होंने SIR प्रक्रिया को मतदाता सूची का शुद्धिकरण बताया।
केशव मौर्य ने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रयास को समझ नहीं पा रहे हैं। बूथों पर कब्जा करने वाले, फर्जी मतदान करने वालों और घुसपैठियो को मतदाता सूची से बाहर निकालने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे SIR का फार्म जरूर भरें और अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग मृत हो चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची से कटवा दें। जो 18 साल के हैं या मतदाता बनने से छूट गए हैं, उन्हें मतदाता बनवाएं। जिनके नाम एक या एक से अधिक जगहों पर है, वे कहीं एक जगह अपना नाम दर्ज कराएं।
घुसपैठियों को लेकर हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए निर्देश को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत या उत्तर प्रदेश कोई धर्मशाला नहीं है। बांग्लादेश व पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन धर्म के लोगों को भारत में शरण देने को लेकर पहले ही कानून बन चुका है। लेकिन दोनों देशों के मुस्लिम घुसपैठियों को भारत मे स्थान नहीं दिया जाएगा। इन्हें ढूंढकर उनके स्थान पर भेजा जाएगा। मतदाता सूची से ऐसे लोगों के नाम काटे जाएंगे। धर्मध्वजा बलिदानी रामभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि है
अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो धर्मध्वजा फहरायी जाएगी, वह बलिदानी रामभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जिन लोगों ने श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया। लाठियां खायीं, जेल गए, उन सबके लिए कल ऐतिहासिक दिन है।
उत्तर प्रदेश कोई धर्मशाला नहीं:गोरखपुर में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य; कहा- घुसपैठियों को वहीं भेजेंगे, जहां से वे आए हैं
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
