युवती डंपर के आगे कूदी, CCTV में कैद:बहन-बहनोई के साथ जा रही थी, हालत गंभीर बनी हुई

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई के मल्लावां में सोमवार को एक युवती ने डंपर के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हुई और पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 21 वर्षीय युवती अपनी बहन और बहनोई के साथ बाइक से जा रही थी, तभी उसने अचानक यह कदम उठाया। शाहपुर वासुदेव, थाना माधौगंज निवासी शिवानी (21) अपनी बहन सीमा और बहनोई दिनेश के साथ जगतनगर लोहाना जा रही थी। छोटे चौराहे पर समोसा खरीदने के लिए बाइक रुकते ही शिवानी अचानक सड़क पर भागी और तेज रफ्तार डंपर के सामने कूद गई। डंपर का पहिया उसकी कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायल युवती को सीएचसी मल्लावां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि युवती ने जानबूझकर डंपर के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि, उसके इस कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *