चंडीगढ़ में वाहन चोरी में नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार:चोरी की 17 गाडि़यां मिलीं, 13 मामलों का खुलासा, पहले से द​र्ज हैं केस

📅 Published: January 11, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने चार वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं और शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 13 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला मलेरकोटला के गांव बदला निवासी रणबीर सिंह, चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा निवासी मनजीत उर्फ सुजल, मुल्लापुर निवासी विजय कुमार और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर दबोचे क्राइम ब्रांच को वाहन चोरी गिरोह की गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने निगरानी बढ़ाई और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों से तीन आरोपियों और एक नाबालिग को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए गए। बरामदगी से जुड़े अधिकतर मामले भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत दर्ज पाए गए हैं। कुछ वाहन BNSS की धारा 106 के तहत भी बरामद किए गए। इन पुलिस स्टेशन के सुलझे केस पुलिस के अनुसार मलोया पुलिस स्टेशन , थाना-3, थाना -11, थाना-17, थाना-34, थाना-36, थाना-39, आईटी पार्क, सारंगपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। बरामद वाहनों में एक्टिवा स्कूटर, स्प्लेंडर, प्लेटिना और अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *