पत्नी को गोली मारकर खुद को शूट किया:राजकोट में 15 नवंबर को हुई वारदात का वीडियो आया सामने, पत्नी के भतीजे से थे अवैध संबंध

📅 Published: November 19, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गुजरात के राजकोट के नागेश्वर इलाके में 15 नवंबर को एक पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर सुसाइड कर लिया था। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें हत्या और फिर सुसाइड की पूरी घटना साफ देखी जा सकती है। पत्नी के भतीजे से प्रेम प्रसंग थे, इसी बात को लेकर दोनों के बीच डेढ़ महीने से झगड़ा चल रहा था। पत्नी को भतीजे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था
मृतक लालजीभाई की बड़ी बहन ने बताया कि लालजी और त्रिशा की शादी करीब बीस साल पहले हुई थी और उनका 18 साल का एक बेटा भी है। डेढ़ महीने पहले लालजी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी त्रिशा और भतीजे विशाल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद त्रिशा घर छोड़कर अपनी दोस्त पूजा के साथ रहने लगी थी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया था। लालजी कई बार त्रिशा से वापस घर आने की गुहार लगा चुका था, लेकिन त्रिशा वापस घर आने तैयार नहीं थी। इसके चलते लालजी तनाव में थे और इस वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात की 8 सीसीटीवी फुटेज… पत्नी को गोली मारकर खुद को शूट किया
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि त्रिशा अपनी सहेली के साथ योगा क्लास से लौटती है। इनसे पीछे लालजी अपनी बाइक से पहुंचता है। गाड़ी खड़ी करने के बाद पति-पत्नी में बहस होने लगती है। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को धक्का देते हुए भी नजर आते हैं। इसी के बाद त्रिशा पर लालजी फायरिंग कर देता है और फिर खुद भी अपने सिर में गोली मार लेता है। मृतक महिला के भाई ने बताया कि मुझे त्रिशा की सहेली ने फोन कर वारदात की जानकारी दी थी। मैं तुरंत वहां, पहुंचा और देखा कि जीजा खून से लथपथ पार्किंग में पड़े थे और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके पैरों के पास थी। बहन घायल थी, जिसे अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान जीजाजी ने अपनी लायसेंसी पिस्टल से बहन को गोली मार दी और फिर खुद को शूट कर लिया। पैसे और प्रॉपर्टी के लिए भाभी को फंसाया गया था: मृतक की बहन
वारदात के बारे में लालजीभाई की बहन का कहना है कि भाभी के अपने भतीजे से अवैध संबंध थे। दोनों डेढ़ डेढ़ महीने से साथ ही रह रहे थे। मेरे भाई ने भाभी को समझाने की बहुत कोशिश की थी। उसने जो किया, वह गलत है। लेकिन, इसकी जिम्मेदार भाभी उसका प्रेमी और प्रेमी के परिवार है। क्योंकि, भाभी अपने साथ बहुत सारा सोना, प्रॉपर्टी के कागजात, कैश 5 लाख रुपए भी अपने साथ ले गई थीं। इसी के लालच में वे लोग भाभी को घर लौटने नहीं दे रहे थे। ————————- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फॉरेस्ट-अधिकारी ने की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या:क्वार्टर के पीछे गड्ढा करवाकर तीनों को दफनाया भावनगर में वन विभाग के सहायक कंजरवेंटर को पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शैलेश खांभला ने तीनों के शव क्वॉर्टर के पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिए थे। शैलेष ने इस वारदात को 5 नवंबर को अंजाम दिया था। पूरी खबर पढ़ें…


📱 Share on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *