चंडीगढ़ में लव मैरिज करने पर बवाल:लड़की के परिजनों ने लड़के के ताया को पीटा, उसने सुसाइड किया; परिजनों ने लाश थाने के बाहर रखी

📅 Published: January 14, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में प्रेमी जोड़े के घर से भागकर लव मैरिज करने पर बुधवार को बड़ा बवाल हुआ। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की वालों ने लड़के के ताया से मारपीट की, जिससे जलील होकर उसने सुसाइड कर लिया। मगर, 4 दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं लड़की के परिजन लड़के के परिवार को अपने घर भी नहीं आने दे रहे। इससे गुस्साए लड़के के परिजनों ने थाने के बाहर लाश रखकर प्रदर्शन कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और लड़की के रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर धरना खत्म कराया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… एक मोहल्ले के युवक-युवती में प्रेम संबंध, घर से भागे
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के मौली जागरां के रहने वाला युवक कुशाल का इसी मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। 11 जनवरी को वे दोनों घर से फरार हो गए। अभी लड़की की तलाश चल ही रही थी कि कुशाल ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से दोनों अपने घर नहीं लौटे। लड़की के रिश्तेदारों ने लड़के के परिजन पीटे
जब लड़की के परिजनों को इसके बारे में पता चला तो वह गुस्से में आ गए। लड़के के परिजनों का आरोप है कि लड़की के रिश्तेदारों ने उनके साथ मारपीट की। जब भी वे घर की तरफ जाते हैं तो उन्हें घेरकर पीटा जाता है। इस वजह से उनके घर में ताले लगे हुए हैं। वह अपने ही घर नहीं जा पा रहे हैं। ताया को पीटा तो उसने सुसाइड किया
युवक कुशाल के भाई ने बताया कि उसके ताया धर्मपाल एक दिन काम से घर लौट रहा था। तब रास्ते में लड़की के परिवार वालों ने उन्हें घेर लिया और उनकी लड़की भगाने की बात कहकर उसके ताया से मारपीट की। इस पिटाई वह वह काफी परेशान हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी को भी बताया कि मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट कर मुझे जलील किया गया। इसके बाद रात के समय फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लाश लेकर थाने में धरना लगाया
कुशाल के भाई ने बताया कि खुदकुशी के बाद उसी दिन पुलिस को तुरंत शिकायत दी गई, इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उन्हें ही धमकाते रहे। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार दोपहर वह धर्मपाल की लाश लेकर थाना मौलीजागरां के बाहर पहुंच गए। जहां उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर धरना खत्म कराया
परिजनों के प्रदर्शन का पता चलते ही चंडीगढ़ के सीनियर पुलिस अधिकारियों तक पूरा मामला पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के रिश्तेदारों नीमा, सलीम, लागन, मंजू, आदि, रितिक और रिंकू के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसमें लड़की के परिवार वालों को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *