संभल में ईको पलटने से महिला की मौत:गंगा स्नान से लौटते समय रोडवेज बस ने टक्कर मारी, 5 लोग घायल

📅 Published: January 18, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

संभल में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान कर लौटते समय हुआ। संभल-अमरोहा बॉर्डर पर ढक्का मोड़ के पास रोडवेज बस की टक्कर से ईको गाड़ी पलट गई। मृतक महिला की पहचान संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव रहटोल निवासी 40 वर्षीय उषा पत्नी सतवीर सैनी के रूप में हुई है। हादसे में उषा के पति सतवीर सैनी, सूरजपाल पुत्र निराकपाल, उनकी पत्नी सावित्री, रामपाल पुत्र दिलीप और उनकी पत्नी मोहनवती घायल हुए हैं। परिजनों के अनुसार, रविवार को गढ़मुक्तेश्वर से गंगा स्नान कर लौटते समय घने कोहरे के कारण सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हुआ। रोडवेज बस की टक्कर से ईको गाड़ी तीन बार पलटी। गंभीर रूप से घायल सावित्री और उनके पति को जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घायल सावित्री ने बताया कि उनकी गाड़ी में ड्राइवर सहित छह लोग सवार थे। मृतक उषा अपने पीछे पांच बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी निशा की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य बेटियों में मोनिका (14), पायल (11), सलोनी (8), शिवानी (7) और बेटा राघव (5) शामिल हैं। मौत की खबर मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *