सपा ने बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया:राजेश कुशवाहा ने कहा- मतदाता सूची सत्यापन में सतर्कता बरतें

📅 Published: January 18, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट परिसर में रविवार को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुशवाहा ने प्रभारियों और बीएलए को मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 घोषणा पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कराना अनिवार्य है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपात्र नाम या गलत प्रविष्टि होने पर फॉर्म-7 भरकर नाम हटवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसके अतिरिक्त, नाम, पता, फोटो, उम्र, पोलिंग बूथ या विधानसभा क्षेत्र में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर जमा कराने का निर्देश दिया गया। राजेश कुशवाहा ने जोर दिया कि 1 जनवरी 2026 से 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर समय से पंजीकरण कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरते समय पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दी। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि यदि कहीं भी मतदाता सूची या धान क्रय केंद्रों से संबंधित गड़बड़ी की शिकायत मिले तो तुरंत पार्टी को अवगत कराएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है, जबकि सरकार लक्ष्य पूरा होने का दावा कर रही है। उन्होंने जनपद में हाइब्रिड धान की खरीद कर एक संस्था को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि सभी क्रय केंद्रों का सत्यापन कराया जाए और बाहर से आने वाले वाहनों की टोल पर्ची की भी जांच हो। देवी प्रसाद चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल क्रय केंद्र नहीं खोले गए और किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *