सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दो अरेस्ट:काशीराम बस अड्डे से दबोचे गए आरोपी, सरिया भी बरामद

📅 Published: January 20, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। मंगलवार शाम को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो सरिया भी बरामद किए हैं। यह मामला 19 जनवरी का है, जब सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने बताया था कि कुछ लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर, एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीओ नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार की पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। इसके बाद लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने काशीराम बस अड्डे के पास से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सहारनपुर निवासी अभिषेक और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो सरिया भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात की साजिश कैसे रची गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंसा, मारपीट और आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *