कौशांबी पुलिस ने सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग कर चोरी हुए, छीने गए या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिसंबर महीने के आंकड़ों के अनुसार, कौशांबी पुलिस ने 84 प्रतिशत मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किए। यह उपलब्धि कौशांबी के साइबर थाने में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों और सीसीटीएनएस टीम के प्रयासों से संभव हुई। टीम ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की सहायता से सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। कई मोबाइल फोन धारकों ने अपने फोन चोरी होने या खो जाने की शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई थी। इन शिकायतों को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने इस सफलता पर पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कौशांबी पुलिस भविष्य में भी इसी तरह अच्छे काम करके प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करती रहेगी। एसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी मातहतों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की भी बात कही है।
कौशांबी पुलिस मोबाइल बरामदगी में प्रदेश में नंबर 1:सीईआईआर पोर्टल से 84% फोन ट्रैक कर बरामद किए
📅 Published: January 22, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
