सपा राष्ट्रीय सचिव का भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार:बोले- भाजपा दलित-पिछड़े-मुस्लिम वोट बढ़ने से रोक रही, चाहते हैं 2026 में प्रधान-बीडीसी के आगे पूर्व लग जाए

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा जिले के कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह के एक बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने हाल ही में एसआईआर (SIR) को लेकर एक बैठक के दौरान मुसलमानों के वोट न बढ़ाने की बात कही थी। इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व गोंडा, बलरामपुर के एसआईआर प्रभारी मसूद आलम खान ने पलटवार किया है। सपा राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने प्रधानों की एक बैठक में एसआईआर में मुसलमानों के वोट न बढ़ाने की बात कही थी। खान ने आरोप लगाया कि भाजपा दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों, तीनों के वोट बढ़ने से रोक रही है। मसूद आलम खान ने दलित, पिछड़े और मुसलमान समुदाय के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया 6 फरवरी तक जारी है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे उन्हीं उम्मीदवारों (प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत) को वोट दें जो एसआईआर में उनके वोट बढ़ाने में मदद करें। खान ने जोर देकर कहा कि जो लोग वोट बढ़ाने में सहयोग न करें, उन्हें बीडीसी, प्रधानी या जिला पंचायत चुनावों में बिल्कुल भी वोट न दिया जाए। उन्होंने बताया कि एसआईआर में वोट का होना प्रधानी के वोट से भी अधिक महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने कहा कि दूसरी चीज़ हम अपने तमाम उन प्रधान, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाइयों से जो वर्तमान में हैं या जो लड़ना चाहते हैं।कि विधायक ने यह बयान दिया है ताकि ‘2027 के चुनाव में उन्हें वोट का फायदा मिल जाए, वो विधायक हो जाएं। लेकिन वो ‘2026 में आपको ‘पूर्व’ लगा देना चाहते हैं कि जो वर्तमान प्रधान हैं, उनसे दलित, पिछड़ा, मुसलमान हट जाए और वो ‘पूर्व’ हो जाएं। या जो नए लोग लड़कर जीतना चाहते हैं, उनके आगे प्रधान, बीडीसी या जिला पंचायत न लग जाए। ​इसलिए सब लोग सोच-समझकर कीजिए। सब लोगों का अपना-अपना फायदा है, अपने-अपने फायदे के लिए लोग कर रहे हैं। तो इसलिए सभी से हम गुज़ारिश करेंगे कि SIR में सब लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करें एक-दूसरे का और नाम बढ़वाएं। यही निर्वाचन आयोग की मंशा है, यही हमारी पार्टी की भी मंशा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *