प्रेमी की मौत के 24 घंटे बाद युवती का सुसाइड:कैथल वन स्टाप सेंटर में लगाया फंदा; 6 माह से अफेयर, झूठ बोल कर ली थी शादी

📅 Published: January 22, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के कैथल में प्रेमी के सुसाइड करने से आहत 23 वर्ष से युवती ने वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती गुरुवार की शाम को बाथरूम में गई थी। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो वहां तैनात लेडीज स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सेंटर के अन्य स्टाफ ने किसी तरह तरह दरवाजा खोला तो अंदर युवती को चुनरी से लटके पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, युवती का शादीशुदा युवक से छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से फरार हो गए थे। युवक ने शादी की बात छुपाकर उससे भी शादी कर ली थी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों को पकड़ लिया गया, जहां युवती ने युवक के साथ ही रहने का बयान दे दिया था। मगर, युवक के परिवार ने युवती को अपनाने से मना दिया तो बुधवार को उसने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद ही युवती को वन स्टॉप सेंटर में लाया गया था। इससे युवती परेशान थी। फिलहाल, पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी के परिवार वालों से इस मामले की जानकारी जुटाई है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… वन स्टाप सेंटर से मां के साथ जाने से मना कर दिया था
एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि वन स्टाप सेंटर से प्रीति को उसकी मां लेने के लिए आई थी। मगर, प्रीति ने मां के साथ जाने से मना कर दिया था। प्रेमी के सुसाइड करने की सूचना मिलने के बाद प्रीति को नारी निकेतन भेजने की तैयारी की जा रही थी। मगर, इससे पहले ही उसने बहाने से बाथरूम जाकर सुसाइड कर लिया। कोर्ट में युवक ने खुद को अविवाहित बताया था
पुलिस के मुताबिक, दोनों की जान पहचान करीब तीन-चार साल पहले हुई थी। लड़का प्राइवेट ड्राइवरी करता था। कभी गाड़ी तो कभी ट्रैक्टर चलाता था। एक बार ट्रैक्टर चलाते हुए वह लड़की के गांव में मजदूरी पर चला गया। वहां दोनों की जान पहचान हो गई और एक दूसरे के साथ मिलने जुलने लगे। जब कोर्ट मैरिज की तो लड़के ने खुद को अविवाहित बताया था। दोनों के गांव की दूरी करीब 5 किलोमीटर पड़ती है। प्रेमी का परिवार बोला- बेटा मर चुका, प्रीति से कोई सरोकार नहीं
एसएचओ ने बताया कि अमित प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उसने खेतों में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था, जिसका संस्कार कर दिया गया। प्रीति को लेकर लड़के के परिजनों ने उसे ले जाने से मना कर दिया कि जब उनका बेटा ही मर चुका है, वे इसे लेकर नहीं जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *