वाराणसी में अफसरों ने आधी रात बस-रेलवे स्टेशन खंगाले:संदिग्धों की जांच और बस यात्रियों से संवाद के बीच पूछी पहचान, सामान की सघन तलाशी

📅 Published: January 25, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

वाराणसी में गणतंत्र दिवस समारोह के पहले रविवार की आधी रात पुलिस अफसरों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एडीशनल सीपी के साथ अफसरों ने बनारस रेलवे स्टेशन, वाराणसी जंक्शन और कैंट बस स्टेशन पर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद किया, संदिग्धों की जांच की और सामान की सघन तलाशी ली। रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं पार्किंग क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई गई। यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बिना पहचान, लावारिस बैग और सामग्री पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा डॉग स्क्वाड, हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच कराई। रविवार की आधी रात एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा ने गणत्रंत दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन कैंट, रोडवेज बस स्टेशन एवं गोदौलिया, मैदागिन आदि प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर डाग स्क्वॉड, एएस-चेक टीम एवं मय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सघन चेकिंग एवं निरीक्षण किया। सबसे पहले बनारस रेलवे स्टेशन (मंडुवाडीह) पर पहुंचे अफसरों ने पुलिस बल के साथ-साथ आरपीएफ एवं जीआरपी के सहयोग से संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। बस स्टैंड क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। मैदागिन एवं गोदोलिया जैसे प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग, पैदल गश्त एवं फुट पेट्रोलिंग की गयी गई। सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर पहचान का सत्यापन किया। उनके आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज भी देखे। सत्यापित की गई तथा संदिग्ध पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। एडिशनल सीपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सीसीटीवी मॉनिटरिंग प्रभावी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं खुद भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एडिशनल सीपी ने बताया कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। बस स्टैंड पर दुकानदारों और आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें तथा पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी सरवणन टी., सीओ कैंट नितिन तनेजा, सीओ रोहनिया संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर मंडुवाडीह अजय राज वर्मा, एसओ सिगरा, आरपीएफ, जीआरपी समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *