गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एम्बुलेंस रैली का आयोजन किया गया। यह रैली लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से शुरू होकर 1090 चौराहे तक निकाली गई। रैली का आयोजन उत्तर प्रदेश एम्बुलेंस एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एम्बुलेंसकर्मी और एसोसिएशन से जुड़े लोग शामिल हुए। हर साल निकाली जाती है एम्बुलेंस रैली एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर यह रैली हर साल निकाली जाती है। इसका उद्देश्य सिर्फ एक आयोजन करना नहीं, बल्कि लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उनके लिए मौजूद हैं और आगे भी इसी तरह लगातार चलती रहेंगी। निःशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का संदेश जिलाध्यक्ष ने कहा कि एम्बुलेंस सेवाएं केवल उन्हीं लोगों के लिए नहीं हैं जो भुगतान करने में सक्षम हैं, बल्कि उन जरूरतमंद मरीजों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाती है, जिनके पास इलाज या परिवहन के लिए पैसे नहीं होते। एसोसिएशन का प्रयास है कि कोई भी मरीज सिर्फ पैसों की कमी की वजह से इलाज से वंचित न रहे। आपात सेवाओं के प्रति जागरूकता पर जोर रैली के दौरान शहरवासियों को यह भी संदेश दिया गया कि एम्बुलेंस को रास्ता देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समय पर रास्ता मिलने से कई बार मरीज की जान बचाई जा सकती है। एम्बुलेंस कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक में एम्बुलेंस दिखने पर सहयोग करें और मानवता का परिचय दें।
गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में निकली गई एम्बुलेंस रैली:लोहिया संस्थान से 1090 चौराहे तक निकली रैली, आपात सेवाओं की अहमियत बताई
📅 Published: January 26, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
