जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर गन लूटी:सिर पर चोट लगने से हालत गंभीर; हमलावरों की तलाश जारी

📅 Published: January 26, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर में पटियाला रोड स्थित एक ज्वेलर के सिक्योरिटी गार्ड से गन लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना फौजी ढाबा के नजदीक सब्जी मंडी के पास हुई। हमले में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। 15 युवकों ने किया हमला जानकारी के मुताबिक गुरमुख सिंह नामक सिक्योरिटी गार्ड पर 12 से 15 बाइक सवार युवकों ने हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर गार्ड से उसकी गन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत जीरकपुर पुलिस स्टेशन को दी गई। ड्यूटी ऑफिसर रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सिक्योरिटी गार्ड गुरमुख सिंह को इलाज के लिए सेक्टर-32 अस्पताल भेजा। गुरमुख सिंह के सिर पर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। गार्ड के बयान पर होगी कार्रवाई जीरकपुर थाने के ड्यूटी ऑफिसर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वास्तव में गन की लूट हुई है या नहीं और यदि हुई है, तो संबंधित गन का लाइसेंस सिक्योरिटी गार्ड के पास था या नहीं। गार्ड के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *