प्रतापगढ़ में गणतंत्र दिवस पर दरोगा के डांस का VIDEO:आसपुर देवसरा थाने में निजी प्रीतभोज कार्यक्रम का आयोजन

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र से गणतंत्र दिवस के दिन का एक सामने आया है। वीडियो में थाने में तैनात दरोगा सचिन कुमार संगीत की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस की शाम आसपुर देवसरा थाने में एक निजी प्रीतभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान खुशी के माहौल में दरोगा सचिन कुमार ने डांस किया। कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पल को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे एक पुलिसकर्मी का सामान्य मानवीय पक्ष बताते हुए सकारात्मक रूप में देख रहे हैं। जबकि कुछ लोग वर्दी की गरिमा और अनुशासन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट किया जा रहा है कि वीडियो पूरी तरह निजी प्रीतभोज कार्यक्रम का है। इसका किसी भी प्रकार की सरकारी ड्यूटी, आधिकारिक समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। कार्यक्रम के दौरान न तो कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई जिम्मेदारी थी और न ही यह आयोजन सार्वजनिक स्थल पर किया गया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *