सिंचाई विभाग का जेई 2 लाख रुपए रिश्वत लेते ट्रैप:ठेकेदार को पेमेंट करने की एवज में मांगी गई थी रकम, विभाग में हड़कंप

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ में विजिलेंस की टीम ने सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को 2 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम को 2 लाख के अतिरिक्त जूनियर इंजीनियर की जेब से 60 हजार रूपए एक और कार से 6. 40 लाख रुपए और मिले हैं। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई करने में लगी है। विजिलेंस के अफसर की माने तो जूनियर इंजीनियर बृजराज सिंह ने एक ठेकेदार को उसका पेमेंट कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। काफी समय से ठेकेदार को परेशान किया जा रहा था। परेशान होकर ठेकेदार ने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस ने ट्रैप की रणनीति तैयार की और आज ठेकेदार को जूनियर इंजीनियर के पास भेज दिया। जैसे ही ठेकेदार ने रकम जूनियर इंजीनियर को दी विजिलेंस की टीम में उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम बंद कमरे में ट्रैक की कार्रवाई संपन्न कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *