पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ में आज घनी धुंध छाई है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज तीन जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने 30 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य से करीब 4.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री लुधियाना में दर्ज हुआ। मंगलवार को पटियाला समेत कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे थे। न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 2 फरवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…
मोहाली-चंडीगढ़ में घनी धुंध छाई:लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे, 3 जिलों में बारिश की संभावना; तीन दिन कोहरे-शीतलहर का अलर्ट
📅 Published: January 28, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
