देवरिया मेडिकल कॉलेज में 13 वाहन जब्त:सघन चेकिंग में बिना लॉक खड़े मिले, चोरी रोकने को कार्रवाई

📅 Published: January 28, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

देवरिया मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद मुख्यालय पर बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने किया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को 13 ऐसे वाहन मिले जो बिना लॉक किए खड़े थे। सुरक्षा में गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने इन सभी वाहनों को जब्त कर लिया। बाद में वाहन मालिकों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने की कड़ी चेतावनी दी गई। क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी ने बताया कि देवरिया मेडिकल कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों से लगातार मोटरसाइकिल, स्कूटी और साइकिल चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में वाहन मालिकों की लापरवाही भी चोरी का एक प्रमुख कारण बनती है। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों में मजबूत लॉक और अलार्म सिस्टम जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। साथ ही, वाहन खड़ा करते समय उन्हें अनिवार्य रूप से लॉक करने का आग्रह किया गया। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी सलाह दी। अभियान के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अभियान का उद्देश्य समझाते हुए सहयोग बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *