लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही इलाके में चाय की दुकान पर दबंगों हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि दुकानदार और उसके भाइयों के साथ मारपीट कर नकदी और सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नरही वन विभाग निवासी अमित तिवारी के मुताबिक उनकी चाय की दुकान यूपीटैक चौराहा, राणाप्रताप मार्ग पर स्थित है। 24 जनवरी की रात करीब 9 बजे दुकान बंद करते समय उनके कर्मचारी जितेंद्र यादव से शुभम शर्मा ने चाय को लेकर कहासुनी हो गई। चाय न मिलने पर शुभम अपने साथियों के साथ मारपीट कर धमकी देकर चला गया कि अगले दिन दुकान नहीं लगाने देगा। अगले दिन साथियों संग पहुंचा, दुकान में घुसकर की मारपीट अमित तिवारी का आरोप है कि 25 जनवरी को दोपहर करीब 12:10 बजे शुभम शर्मा अपने 15–16 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और काउंटर में घुसकर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कुर्सियां तोड़ दीं और दुकान का सामान बिखेर दिया। बीच-बचाव करने आए भाइयों को भी पीटा शोर सुनकर बचाने पहुंचे पीड़ित के भाई मार्कंडेश्वर तिवारी और अवनीश तिवारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमलावरों ने अवनीश तिवारी के गले से सोने की चेन छीन ली और गल्ले में रखे करीब 8 हजार रुपए निकाल लिए। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार घटना के दौरान आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में अमित तिवारी, मार्कंडेश्वर तिवारी और अवनीश तिवारी को चोटें आई हैं।पीड़ित का कहना है कि वह सभी आरोपियों को पहचानता है। हजरतगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ में दुकान पर हमला, मारपीट और लूट:दबंगों ने दुकानदार व भाइयों को पीटा, 8 हजार कैश और सोने की चेन छीनी
📅 Published: January 28, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
