मिंकी के हत्यारे विनय की क्रूरता पर हर कोई हैरान:मां-बाप को अभी भी यकीन नहीं, मोहल्ले के लोग बोले-बहुत सीधा लगता था

📅 Published: January 29, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में एचआर मिंकी शर्मा की उसके प्रेमी विनय राजपूत ने बर्बरता से हत्या कर दी। सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी विनय के परिजन अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका बेटा ऐसा कर सकता है। माता-पिता अभी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लगता नहीं था कि विनय ऐसा जघन्य अपराध कर सकता है। कालिंदी विहार के पार्वती विहार की रहने वाली मिंकी की उसके प्रेमी विनय राजपूत ने संजय प्लेस स्थित आफिस में चाकू से काटकर हत्या कर दी थी। प्रेमी ने सिर काटकर झरना नाले में फेंक दिया। पुलिस ने महज 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी विनय को उसके ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित घर से पकड़ लिया। हत्या के बाद विनय के मोहल्ले में लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि सीधा सा दिखने वाला लड़का इतना जघन्य अपराध कर सकता है।
बुधवार को दैनिक भास्कर टीम विनय के घर पर पहुंची। उसके घर का दरवाजा बंद था। पड़ोस में एक दुकान थी। वहां पर तीन लोग खडे़ थे। वो विनय के बारे में बात कर रहे थे। दुकान पर खडे़ मनोज का कहना था कि लगता नहीं था कि वो ऐसा भी कर सकता है। गली मोहल्ले में विनय चुपचाप ही रहता था। दुकानदार प्रिंस ने बताया कि वो दुकान पर केवल अपने पापा के लिए पान मसाला लेने आता था। अगर कोई उससे तेज आवाज में बात भी कर ले तो वो पलटकर नहीं बोलता था। पता नहीं उसमें इतनी हिम्मत कैसे आ गई। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल
विनय के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अनार सिंह बार-बार एक ही बात कह रहे हैं कि उनका बेटा बहुत सीधा है। उन्हें अब भी यकीन नहीं है कि वो ऐसा कर सकता है। मां कहती हैं कि लड़की ने बेटे को अपने जाल में फंसा रखा था। वो उसे ब्लैकमेल करती थी। हम तो शादी के लिए तैयार थे, लेकिन वो ही मना कर रही थी।
पुल पर मिली थी सिर कटी लाश
24 जनवरी सुबह 4 बजे जवाहर पुल पर पीले रंग के बोरे में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त मिंकी शर्मा के रूप में की थी। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी चेक कर आरोपी की पहचान की। नेल पालिश की मदद से मिंकी के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी को विनय को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मिंकी ने उससे शादी का वादा किया था। मगर, वो शादी के लिए आनकानी कर रही थी। वो किसी और के साथ घूमती थी। इसको लेकर ही उसका विवाद हुआ और उसने मिंकी की हत्या कर दी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *