मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े बुधवार को हुए मर्डर मामले में पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक की पत्नी मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर थाना सोहाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह बात तो पहले ही साफ हो गई थी कि आरोपी गोल्डी बराड़ के चाचा के बेटे गुरलाल बराड़ की हत्या में आरोपी था। वहीं, हत्या के बाद गैंगस्टर ने खुद इस संबंधी वीडियो भी जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसमें उसने कहा था कि हमने अपना बदला ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी तरफ डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह ने कहा कि हमारे पास पुख्ता लीड है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हुए थे।
गैंगस्टर की तरफ से मिल रहीं थी धमकियां मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर थाना सोहाना गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्हें गोल्डी बराड़ की तरफ से लगातार धमकियां मिल रहीं थी। इस वजह से वह काफी परेशानी में थे। मृतक कल अपनी पत्नी सहित एनडीपीएस के केस में मोहाली अदालत में पेशी भुगतने गया था। उसी समय उसपर फायरिंग हुई थी पुलिस ने उसने चार किलो अफीम के साथ कुछ समय पहले अरेस्ट किया था। इस समय वह जमानत पर चल रहा था। वहीं, आज मोहाली सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम होगा। कार की डिक्की खोलते समय किया हमला रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह और एसएएस नगर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। मृतक गुरविंदर सिंह उर्फ लम्बाड़, गांव रुड़की पुख्ता (थाना सदर खरड़) का रहने वाला था। वह एसीसी हाउसिंग सोसायटी के बाहर सड़क किनारे खड़ी अपनी कार का डिक्की खोल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात हमलावर ने उस पर कई गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। इस दोरान उसकी पत्नी भी साथ थी। लेकिन उसका बचाव हो गया। बताया जा रहा है कि गोली उस पर भी तानी गई थी। मर्डर के बाद गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि मरने वाला युवक उसके भाई गुरलाल बराड़ के मर्डर केस में नामजद था। उसकी हत्या कर हमने बदला लिया है। जिस वक्त मर्डर हुआ, पंजाब के DGP गौरव यादव हाईकोर्ट में पेशी पर थे। वहां हाईकोर्ट ने भी इस मर्डर को लेकर सख्त सवाल उठाए और DGP को जिम्मेदारी फिक्स कर कार्रवाई के लिए कहा। गैंगस्टर गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा की पोस्ट… गोल्डी बराड़ ने लिखा- हमने अपना इंसाफ ले लिया गोल्डी-रोहित गोदारा गैंग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में कहा- मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर आज गुरविंदर का मर्डर हुआ है। इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान लेते है। ये हमारे भाई गुरलाल बराड़ के मर्डर में भी आरोपी है। पुलिस को हम जैसे आम घरों के लड़कों की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए उनसे हमें किसी अच्छे इंसाफ की उम्मीद भी नहीं है। अगर हमें इंसाफ नहीं मिला, तो हम अपना इंसाफ खुद ले सकते हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
गोल्डी बराड़ की तरफ से मिल रही थीं धमकियां:मोहाली में गैंगस्टर पर मर्डर की FIR, दो शूटरों ने किया हमला, आज होगा पोस्टमार्टम
📅 Published: January 29, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
