पंचकूला में बेटी के साथ महिला को घर से निकाला:मिन्नत के बावजूद नहीं घुसने दिया, पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप

📅 Published: January 29, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-11 में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 11 साल की बेटी के साथ रात को घर से बाहर निकाल दिया और उसे अंदर नहीं घुसने दिया। ठंड में महिला 3 घंटे तक उनसे घर के अंदर जाने की मिन्नत करती रही, मगर न तो उसके पति का और न ही परिवार के किसी अन्य सदस्य का दिल पसीजा। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी बयान लिखने की खानापूर्ति कर वहां से चली गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके परिवार के साथ बातचीत तक नहीं की। रात 11.30 बजे तक महिला कड़ाके की सर्दी में घर के बाहर ही बैठी हुई थी। बच्ची को स्कूल छोड़कर गई थी मां के घर महिला नेहा वालिया के अनुसार 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को वह बुधवार को सुबह स्कूल लेकर गई थी। इसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह बेटी को ट्यूशन लेकर चली गई। ट्यूशन से लौटकर जब वह रात करीब 8 बजे घर पहुंची तो परिवार ने न तो उसे अंदर घुसने दिया और न ही बेटी को। देर रात कर करती रही परिवार से मिन्नतें नेहा वालिया का आरोप है कि रात 10 बजे तक वह परिवार से मिन्नतें करती रही, मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। घर के मुख्य गेट को ही ताला लगा दिया था। उसके बाद महिला ने पुलिस को फोन किया तो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, मगर सिर्फ बयान दर्ज कर वहां से वापस चले गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *