हरियाणा के तीन प्रमुख नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के आगामी दिनों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। पार्टी ने मेयर और पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर अब 5 फरवरी कर दी है। संगठन की ओर से प्रोफॉर्मा पर अंतिम मुहर लगने में हुई देरी के कारण यह फैसला लिया गया है। बता दें कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव की डेट अभी जारी नहीं हुई है। लेकिन कांग्रेस-भाजपा ने अपने चुनावी चेहरों की तलाश कर दी है। भाजपा ने चुनाव प्रभारी के तौर पर मंत्री विपुल गोयल को पंचकूला की जिम्मेदारी सौंपी है, जो यहां ग्रीवांस कमेटी के चेयरमैन भी है। कांग्रेस ने भी पंचकूला की चुनाव कमेटी बनाई है, जिसमें सांसद वरूण मुलाना और MLA चंद्रमोहन बिश्नोई को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने तो पंचकूला में अपने प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू कर दी है। कांग्रेस का ‘पारदर्शी’ बायोडाटा: 3 बिंदुओं पर टिकी है उम्मीदवारी चुनाव के लिए तैयार है कांग्रेस : चौहान कांग्रेस जिला प्रधान संजय चौहान ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक वर्करों से बॉयोडाटा मांगा है। पार्टी पूरी तरह से पारदर्शी तरीका अपनाते हुए पार्टी के वफादार और मेहनती वर्करों को ही चुनाव लड़ाने का कार्य करेगी।
पंचकूला निगम चुनाव- कांग्रेस 5 फरवरी तक लेगी बायोडेटा:आपराधिक रिकॉर्ड के साथ पूछा चुनाव का अनुभव; 3 पॉइंट पर टिकी उम्मीदवारी
📅 Published: January 30, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
